फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गलत टिप्पणी करने पर दो किशोरों को पंचायत में बनाया मुर्गा, मंगवाई माफी

Sat, 24 May 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। क्षेत्र के एक गांव में जाटव समाज के खिलाफ इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में पंचायत ने दो किशोरों को मुर्गा बनने का फरमान सुनाया। पंचायत में ही दोनों किशोर मुर्गा बने और हाथ जोड़कर माफी मांगी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में दो लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए 25 को मुचलकों में पाबंद किया है।
विज्ञापन

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलामपुर में बृहस्पतिवार को जाटव समाज के खिलाफ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए दो किशोरों ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जो कुछ ही समय में वायरल हो गया था। इससे जाटव समाज के लोगों में रोष फैल गया था। आक्रोशित लोगों ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की थी।
शुक्रवार को गांव के संभ्रांत लोगों ने मामला निपटाने के उद्देश्य से पंचायत की। इसमें दोनों किशोरों को भी बुलाया गया। पंचायत ने फरमान सुनाया कि पोस्ट करने वाले दोनों किशोरों द्वारा मुर्गा बनकर माफी मांगी जाए। इसके बाद आरोपी दोनों किशोर भरी पंचायत में पहले मुर्गा बने, बाद में हाथ जोड़कर माफी मांगी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि फिलहाल इस मामले में 27 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनमें से दो लोगों का शांतिभंग में चालान किया है जबकि 25 लोगों को मुचलकों में पाबंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें