फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ईंट भट्ठे के गड्ढे में भरे बारिश के पानी में डूबकर दो छात्रों की मौत

Fri, 25 Aug 2023 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र के गांव अशरफपुर फैजगंज निवासी मजदूर आसिफ का बेटा काशिफ (7) और परचून की दुकान चलाने वाले फिरासत का बेटा मोहम्मद शान (8) की बृहस्पतिवार को ईंट भट्ठे के गड्ढे में भरे बारिश के पानी में डूबकर मौत हो गई। दोनों के शव पानी में उतराते मिले।
विज्ञापन

अशरफपुर फैजगंज निवासी आसिफ के परिवार में पत्नी आसमां के अलावा छह बेटी और सात वर्ष का बेटा कासिफ हैं। जबकि गांव में ही परचून की दुकान चलाने वाले फिरासत के परिवार में पत्नी मौजिया के अलावा तीन बेटे व दो बेटियां हैं। आसिफ का बेटा कासिफ और फिरासत का बेटा मोहम्मद शान दोनों दोस्त थे और मंसूरपुर गांव के निजी स्कूल में कक्षा दो में पढ़ते थे। बृहस्पतिवार की दोपहर स्कूल से आने के बाद दोनों घर से एक साथ निकले थे, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता सताने लगी। दोनों के परिजन बच्चों को तलाश करते हुए ककराली गांव के ईंट भट्ठे के पास पहुंचे तो काशिफ और मोहम्मद शान के शव ईंट भट्ठे के गड्ढे में भरे बारिश के पानी में उतराते मिले। बच्चों के शव देखकर दोनों के परिजन बदहवास हो गए। ईंट भट्ठे के गड्ढे में भरे बारिश के पानी में दो बच्चों के डूबने की खबर सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। परिजन दोनों बच्चों के शव निकालकर शहबाजपुर स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिर भी परिजन बच्चों को चौधरपुर स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के दोनों बच्चों के शवों को घर ले गए। सीओ सिट विजय कुमार राणा ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें