फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बाढ़ से कटी दो सड़कें होंगी दुरुस्त, 20 से अधिक गांवों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला/धनौरा। गजरौला व धनौरा क्षेत्र में इस साल बाढ़ ने जमकर कहर बरपाया था। इसके चलते कई गांवों का संपर्क टूट गया था। इन गांवों के लोगों को अब राहत मिलेगी। शासन ने जाटाे वाली गांव से लेकर शेरपुर व खाबड़ी से रसूलपुर भांवर के बीच सड़क निर्माण को मंजूरी दे दी है। इन दोनों सड़कों के निर्माण पर 5.55 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में गंगा में आई भीषण बाढ़ ने फसलों को लीलने के साथ ही बड़ा नुकसान पहुंचाया था। चकनवाला गंगा तट बांध से शीशों वाली गांव जाने वाली सड़क इस तरह कट गई थी कि उस पर कई नाले बन गए थे। जाटों वाली गांव से शेरपुर तक करीब नौ किमी सड़क आवागमन लायक नहीं रही। जबकि इससे दस गांव जुड़े हैं। यही हाल रसूलपुर भांवर के निकट सड़क का हुआ।
पानी भरने के कारण यह सड़क कई स्थानों पर कट गई। इससे भी दस से अधिक गांव जुड़े हुए हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की मानें तो यह सड़क भी बाढ़ के पानी के बहाव के कारण बह गई थी। इस पर भी वाहन लेकर चलना तो दूर, पैदल गुजरने में भी दिक्कत हो रही थी। ग्रामीणों की सहूलियत को देखते हुए दोनों सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव बनाकर लोक निर्माण विभाग ने मंजूरी के लिए शासन को भेजा। जिसे अब शासन की मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रणवीर सिंह व बलजीत सिंह ने बताया कि जाटों वाली गांव से लेकर शेरपुर तक नौ किमी लंबी सड़क पर 2.79 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जबकि रसूलपुर भांवर के निकट 3.7 किमी लंबी सड़क पर 2. 76 करोड़ रुपये से काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही टेंडर की प्रकिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें