फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तीन युवकों से दो तमंचे व 10 कारतूस बरामद

Wed, 15 Apr 2026 12:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं। पुलिस ने चेकिंग के दौरान संदिग्ध दिखाई देने पर स्कूटी व बाइक सवार तीन युवकों को रोक कर तलाशी ली। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से दो तमंचे व 10 कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष कुलदीप तोमर ने बताया कि मंगलवार की सुबह पुलिस बाईपास मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। सामने से एक स्कूटी व बाइक पर सवार होकर तीन युवक आ रहे थे। तीनों युवकों को रोक कर उनकी तलाशी ली गई। उनके कब्जे से दो तमंचे व 10 कारतूस बरामद किए गए। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम यश भारद्वाज निवासी मोहल्ला हीरानगर धनौरा, तनिष्क त्यागी निवासी ग्राम पेलीतगा धनौरा व वंश चौधरी निवासी ग्राम तालिबपुरा जनपद बिजनौर बताया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए युवक तमंचें व कारतूस के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाए। स्कूटी व बाइक के कागज भी उनके पास नहीं थे। स्कूटी व बाइक को सीज कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें