फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मी सहित दो लोग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। स्वास्थ्य कर्मी सहित जिले में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वस्थ होने पर नौ लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक 4235 लोग संक्रमित मिले हैं। कुल 101 केस एक्टिव चल रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को नोएडा लैब से सैंपलों की जांच रिपोर्ट नहीं आई है। जिलेभर में एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 704 लोगों की जांच कराई गई जिसमें एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया। जबकि एक निजी लैब की जांच में पॉजिटिव मिला हैं। संक्रमितों में स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल है। सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि सोमवार को कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4235 पहुंच गई है। कुल 101 केस एक्टिव चल रहे हैं। स्वस्थ होने पर नौ मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। वहीं 483 सैंपल जांच के लिए नोएडा भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें