अमरोहा। जिले में कोरोना संक्रमित 22 वर्षीय महिला समेत दो की मौत हो गई। जबकि दो मासूम और कारपेंटर समेत 14 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब जिले में 226 केस एक्टिव हो गए हैं। जबकि 15 लोगों ने कोरोना को हरा दिया है।
सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि मंगलवार को 653 आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई थी। जिसमें 10 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि ट्रूनेट और एंटीजन से 589 लोगों की जांच कराई गई है। इसमें 4 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में दो मासूम, गजरौला में कारपेंटर, व्यपारी और मजदूर शामिल हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले में अब तक अब तक 16706 लोग संक्रमित मिले थे। अब कुल 226 मरीज सक्रिय चल रहे हैं।