फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित किसान और महिला की मौत, दो संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना संक्रमित किसान और महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कोरोना गाइडलाइन के तहत चिकित्सकों की मौजूदगी में शवों को सुपुर्द-ए-खाक कराया गया है। मजदूर सहित दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वस्थ होने पर चौदह लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक 4099 लोग संक्रमित मिले हैं। कुल 61 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं मरने वालों को आकड़ा 47 पहुंच गया है।
विज्ञापन

शनिवार को गाजियाबाद के जिम्स लैब में प्रतीक्षारत आरटी-पीसीआर टेस्टिंग रिपोर्ट नहीं आई है। जिलेभर में एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 828 लोगों की जांच कराई गई। जिसमें दो लोग संक्रमित पाए गए। संक्रमितों में मजदूर शामिल है। सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4099 पहुंच गई है। कुल 61 केस एक्टिव चल रहे हैं। स्वस्थ होने पर 14 मरीजों को डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है। वहीं 263 सैंपल जांच के लिए गाजियाबाद भेजे गए हैं। अब तक 202904 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। जबकि 2950 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं, चौदह नवंबर को संक्रमित मिले नौगांवा सादात क्षेत्र निवासी 43 वर्षीय किसान की टीएमयू में इलाज के दौरान शुक्रवार की शाम मौत हो गई। इससे पहले नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय महिला 17 नवंबर को संक्रमित मिली थी। उसका इलाज मुरादाबाद के टीएमयू में चल रहा था। गुरूवार को उसकी भी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें