अमरोहा। जनपद में अब धीरे-धीरे डेंगू और बुखार के केस कम हो रहे हैं। शनिवार को जनपद के सरकारी अस्पताल में ओपीडी के दौरान 3261 मरीज देखे गए। जिसमें डेंगू के 2, बुखार के 209, टाइफाइड का 1, डायरिया के 22 मरीज सामने आए हैं। वहीं कोविड-19 जांच के लिए 891 लोगों के नमूने लेकर जांच को भेजे हैं। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने आंकड़ों की पुष्टि करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में डंगू पूरी तरह खत्म हो जाएगा। इस मौसम में खांसी, बुखार के मरीज बढ़ सकते हैं। इसलिए लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है।