जोया। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को छात्रों ने धमाल मचाया। शुभारंभ 400 मीटर दौड़ के साथ हुआ। उच्च प्राथमिक स्तर में बालक में आसिफ और बालिका वर्ग में काजल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 600 मीटर दौड़ में अरमान और बालिका वर्ग में रिशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
खो खो में उच्च प्राथमिक स्तर में बालक में कैलसा और बालिका वर्ग में पचोकरा की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। जूडो में प्राथमिक स्कूल शाहपुर हुसैनपुर और योगासन में जोजखेड़ा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लोकगीत में रामपुर घना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खंड शिक्षा अधिकारी प्रिंसी ने हरी झंडी दिखा कर प्रतियोगिता शुरु कराई। इस दौरान पुरजीत सिंह, जोगिंद्र सिंह, सुशील नागर, संजीव शर्मा, नौबहार सिंह, राजदीप सिरोही, कंचन सिंह, विजेंद्र सिंह, विकास चौधरी, राजकुमार सिंह, मतीन अहमद, राजेंद सिंह, कंचन मलासी, हेमा तिवारी, ममता, अनीस अहमद, मुर्शल हुसैन, रामकिशोर, तेजपाल सिंह, हरकेश सिंह, हारून, शमीम अहमद, बिजेंदर सिंह, ऋषिपाल सिंह, गंगोत्री देवी आदि रहे।