फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सिंचाई के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, चार गिरफ्तार

Thu, 12 Jun 2025 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)। खेत में पानी चलाने को लेकर अलग-अलग दो समुदाय के दो पक्षों में मारपीट हुई। एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने दोनों पक्ष के सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के पूरनपुर गांव का है। गांव में यशपाल सिंह और अब्दुल रहमान के परिवार रहते हैं। यशपाल सिंह के बेटे अनुज का आरोप है कि मंगलवार को वह खेत पर फसलों की सिचाई कर रहे थे। तभी अब्दुल रहमान के बेटे फैयाज हुसैन, सलमान, गुड्डू व इस्लाम ने उनके साथ मारपीट की। बचाव में आए उनके भाई को भी पीटा। फावड़े से हमला कर घायल कर दिया।
उधर, रहमान फैयाज हुसैन का आरोप है कि मंगलवार को खेत पर पहुंचे तो अनुज, शिवम व पंकज खेत पर पानी चला रहे थे। फैयाज ने विरोध किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे। विरोध करने पर लाठी डंडों से पिटाई की। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में फैयाज की तहरीर पर अनुज, शिवम, पंकज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जबकि, अनुज की शिकायत पर फैयाज, सलमान, गुड्डू व इस्लाम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, फैयाज, मोहम्मद सलमान, अनुज व पंकज को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें