फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पुरानी रंजिश के चलते भिड़े दो पक्ष, पांच लोग घायल

Mon, 13 Mar 2023 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पथराव होने से पांच लोग घायल हो गए। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

ये घटना थाना क्षेत्र के गांव बीलना की है। यहां पर राजू सैनी व इशरत अली के परिवार रहते हैं। दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही है। पहले भी कई बार दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। बीती 17 फरवरी को भी विवाद हो चुका है। मामल पुलिस तक भी पहुंचा था लेकिन फैसले के चलते दोनों पक्षों शांत हो गए थे। अब फिर से रविवार दोपहर में दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। बात कहासुनी से शुरू होकर देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई। कुछ ही देरे में दोनों परिवारों में ईंट पत्थर बरसने लगे। कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर विवाद शांत कराया। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों में आशिया, राजू की पत्नी प्रेमा सैनी, अरुण, मनोज व अंजलि शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है। प्रभारी निरीक्षक संत कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें