फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पुराने विवाद को सुलझाने के लिए बुलाई पंचायत में चाकूबाजी

Mon, 13 Mar 2023 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव डकगपुरी में दो पक्षों में पुरानी विवाद को सुलझाने के उद्देश्य से प्रधान के घर चल रही पंचायत में झगड़ा हो गया। जमकर लाठी डंडे चले। इस दौरान चाकूबाजी भी हुई। संघर्ष में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव डगरपुरी में दो पक्षों में काफी दिनों से विवाद चल रहा है। विवाद को निपटाने के लिए प्रधान पति देवेंद्र सिंह ने दोनों पक्षों को एक साथ बैठाकर पंचायत की थी लेकिन पंचायत में बात सुलझने को और बिगड़ गई। इस दौरान जमकर लाठी डंडे चले। चाकूबाजी भी हुई।
आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने बाहरी युवकों को लग्जरी कार से बुलाकर मारपीट की। मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कार को कब्जे में कर थाने में खड़ा कर लिया है। कार में एक तलवार भी रखी हुई है। मारपीट में राकेश और नरेश घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक पक्ष ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट का मामला जानकारी में है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें