हसनपुर। 50 हजार रुपये के लेनदने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपलौती खुर्द में राशिद का परिवार रहता है। राशिद का कहना है कि गांव के ही एक व्यक्ति पर मजदूरी के 50 हजार रुपये बकाया हैं। कई बार मांगने पर भी रुपये नहीं मिले। बुधवार को पैसे वापस मांगे तो लाठी-डंडों के साथ मारपीट की गई। दूसरे पक्ष ने भी राशिद पर मारपीट का आरोप लगाया। मारपीट में एक पक्ष से राशिद, उसकी पत्नी नूर जहां व दूसरी पक्ष से शायरा घायल हो गई। दोनों पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसके अलावा गांव करनखाल में गुलाब सिंह का आरोप है कि पड़ोसी ने मामूली बात पर मारपीट की। मारपीट में गुलाब की पत्नी लज्जा घायल हो गईं। पुलिस को तहरीर दी गई है।