फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मंडी धनौरा क्षेत्र में बनेंगी दो और पुलिस चौकियां

Tue, 29 Aug 2023 12:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए मंडी धनौरा थाना क्षेत्र में दो और पुलिस चौकियां बनाई जाएंगी। इसके लिए थाना स्तर से पुलिस अधीक्षक कार्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है। फिलहाल थाना क्षेत्र में चार पुलिस चौकी हैं।
विज्ञापन

मंडी धनौरा थानाध्यक्ष निशांत राठी ने बताया कि विभाग की मंशा पुलिस के प्रत्येक हलके की अलग पुलिस चौकी बनाने की है। थाना क्षेत्र में चार पुलिस चौकी पहले से ही मौजूद हैं। इनमें चांदपुर मार्ग पर गांव रसूलपुर माफी में, ग्राम डींगरा, ग्राम शेरपुर व नगर में पुलिस चौकी शामिल है। बताया कि हलका नंबर एक चुचैला कलां की पुलिस चौकी ग्राम रामपुर तगा व हलका संख्या तीन की पुलिस चौकी ग्राम कमेलपुर में बनाई जाएगी। रामपुर तगा में पुलिस चौकी के लिए भूमि मिल चुकी है, जबकि कमेलपुर मेंं भूमि तलाश की जा रही है। प्रस्ताव बनाकर एसपी कार्यालय को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें