फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डेंगू के दो मरीज और मिले, बुखार के छह मरीज भर्ती

Fri, 07 Nov 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में डेंगू के दो मरीज और मिले हैं। दोनों को कई दिन से बुखार आ रहा था। इनकी जांच कराई गई तो जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि जनरल वार्ड में बुखार के छह मरीज भर्ती किए गए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला संयुक्त अस्पताल की ओपीडी में 950 मरीज पहुंचे। इनमें 125 बुखार, नजला, खांसी, जुकाम, पेट दर्द व उल्टी दस्त के मरीज मिले। बुखार के मरीजों की जांच कराई गई। इसमें अमरोहा के मोहल्ला नल निवासी किशोर व जोया निवासी युवक की एलाइजा रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया है।
जिले में बुखार तेजी से फैल रहा है। सरकारी अस्पताल के अलावा निजी अस्पतालों में भी बुखार के मरीजों की भरमार है। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि डेंगू के दो मरीज मिले हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। जनरल वार्ड में बुखार के छह मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें