जिला अस्पताल में भर्ती बुखार के मरीज। संवाद
- फोटो : शहर का पीसीएस परीक्षा केंद्र जीआइसी।
अमरोहा। पिछले 24 घंटे में अमरोहा और जोया में एक-एक डेंगू का मरीजा मिला है। अमरोहा में 40 वर्षीय युवक व जोया में किशोरी में डेंगू की पुष्टि हुई है। दोनों को पिछले आठ दिन से बुखार आ रहा था। इसमें एक मरीज का जिला अस्पताल में भर्ती है तो दूसरे मरीज का इलाज घर पर ही चल रहा है।
जिले में अब तक डेंगू के मरीजों की संख्या 26 हो गई है। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 900 मरीज पहुंचे। इनमें सबसे ज्यादा बुखार के थे। बुखार के मरीजों को डॉक्टरों ने खून की जांच कराने की सलाह दी। करीब 39 लोगों को जांच कराई है। मालूम रहे कि जिले में बुखार तेजी से फैल रहा है। सरकारी के अलावा निजी अस्पतालों में मरीजों की भरमार है। बुखार के मरीजों की प्लेटलेट्स कम हो रही हैं। हालांकि, डेंगू बुखार नहीं होने की स्थिति में प्लेटलेट्स का काफी ज्यादा घटना अमूमन, जान पर खतरा नहीं बनता।
आलम ये है कि गली-मोहल्लों गांव और शहर की पाश काॅलोनियों में बुखार उल्टी-दस्त, मलेरिया, डेंगू, दाद-खाज और खुजली के अलावा सांस के गंभीर मरीजों का इलाज झोलाछाप व्यक्ति कर रहे हैं। झोलाछाप डॉक्टर लोगों की जान से जहां खिलवाड़ कर रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कुछ स्वास्थ्यकर्मियों की मिलीभगत से झोलाछाप लोगों ने कई बड़े हॉस्पिटल तक खोल रखे हैं।
सीएमओ डॉ. एसपी ने बताया कि पिछल साल की तुलना इस बार डेंगू के मरीजों की संख्या बेहद कम है। कुछ स्थानों पर एक या दो केस मिल रहे हैं। डेंगू व बुखार को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। कोई भी बुखार पीड़ित मरीज झोलाछाप के झांसे में न आए। सरकारी अस्पतालाें में खून की जांच और दवा फ्री उलब्ध है।