फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आबादी के पास एक साथ दिखे दो तेंदुए, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली(अमरोहा)। क्षेत्र में तेंदुओं की चहलकदमी से ग्रामीणों की चिंता बढ़ रही है। शुक्रवार शाम चुबका गांव में पूरनपुर मार्ग पर आबादी के पास एक साथ दो तेंदुए दिखाई दिए। ग्रामीणों के शोर मचाने पर दोनों गन्ने के खेत में घुस गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात मूंढा इम्मा निवासी भाजपा नेता फरहान अख्तर को बिजलीघर से गांव जाने वाले मार्ग पर सड़क पर तेंदुआ बैठा दिखाई दिया। उन्होंने कार के अंदर से उसका वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
डिडौली क्षेत्र में छह महीने से तेंदुओं की मौजूदगी के कई मामले सामने आए हैं। अप्रैल में शहबाजपुर के जंगल, जून में बुढ़नपुर में हाईवे किनारे अहमद ब्रास फैक्टरी के पास, दीपपुर और मूंढा इम्मा के बाग में तेंदुआ दिखाई दिया था। जुलाई में मूंढा इम्मा में आम के बाग की रखवाली कर रहे युवकों के सामने तेंदुआ आ गया। सितंबर में बुढ़नपुर-सहसपुर अलीनगर मार्ग, मूंढा इम्मा के जंगल और पीठखेड़ा गांव में तेंदुआ नजर आया। अक्तूबर में सिरसा मनिहार गांव में एक साथ दो तेंदुए दिखाई दिए।
विज्ञापन

लगातार तेंदुए दिखने से ग्रामीणों में दहशत है। आबादी के नजदीक उनकी मौजूदगी से खेतों में काम करने वाले किसानों और रास्तों से गुजरने वाले लोगों में भय बना हुआ है। ग्रामीण अकेले खेतों की ओर जाने से भी कतरा रहे हैं।

तेंदुआ देखे जाने की सूचना पर विभागीय टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है। क्षेत्र में निगरानी के लिए दिन और रात में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन

-राजीव कुमार, डीएफओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें