फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शेयर नेटवर्किंग में लाभ का झांसा देकर नर्सिंग छात्रा से दो लाख रुपये ऐंठे

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। मेरठ में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही छात्रा से शेयर नेटवर्किंग में अच्छा लाभ कमाने का लालच देकर दो लाख रुपये ठग गए। पीड़िता ने न्यायालय के आदेश पर मेरठ के लोकप्रिय अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर गौरव कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गजरौला के लक्ष्मी नगर मोहल्ला निवासी पोलिन ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। एफआईआर के मुताबिक उनकी जान पहचान मेरठ के एक कॉलेज से नर्सिंग की पढ़ाई करते समय एक साथी से हुई। वह मेरठ के एक निजी अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर हैं। पोलिन का आरोप है कि उसने उनको शेयर नेटवर्किंग प्लान के बारे में बताया। उनके साथ काम करने पर अच्छा रुपया कमाने की बात कही थी। उनकी बातों में आकर पोलिन ने अलग-अलग तारीख में दो लाख रुपये उसके खाते में ट्रांसफर किए। कुछ दिनों बाद उन्होंने उससे अपने हिस्से की आमदनी के रुपये मांगे। जिस पर उसने यह कह कर टाल दिया कि अपने जैसे ही दो शख्स उनको जोड़ने हैं। इसके बाद लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
इस बीच उनको यह अहसास हुआ कि चेन सिस्टम वाले फ्रॉड बिजनेस का शिकार हो गई हैं। उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी। उसने साफ इन्कार कर दिया। पुलिस को घटना की तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस मेरठ के लोकप्रिय अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर गौरव कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें