फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तीन अलग-अलग हादसों में दो की मौत, चार घायल

Thu, 19 Jun 2025 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। 24 घंटे में जिले में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में कैंटर चालक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार चार युवक घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराकर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

पहला हादसा कस्बा रजबपुर में सुबह साढ़े चार बजे हुआ। जनपद रामपुर के थाना भोट क्षेत्र के गांव मिलक याकूब में किसान मोहन लाल का परिवार रहता है। उनके तीन बेटे हैं। सबसे छोटा बेटा टीपू (24) चालक था। मंगलवार रात टीपू सोनीपत से कैंटर में माल भरकर हल्द्वानी के लिए चला था। वह रजबपुर पहुंचा तो सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कैंटर की भिड़ंत हो गई। हादसे में टीपू की मौत हो गई।
दूसरा हादसा बुधवार को थाना रजबपुर क्षेत्र के अतरासी-अमरोहा मार्ग स्थित गांव हाकमपुर के पास हुआ। कोतवाली हसनपुर क्षेत्र के गांव दीपपुर निवासी अरुण अपने दोस्त गांव निरावती निवासी कोसिन के साथ बाइक से जा रहा था। डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार अरुण व कोसिन घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

तीसरा हादसा मंगलवार सुबह थाना रजबपुर क्षेत्र के गांव अमरोहा-अतरासी मार्ग पर हुआ। जनपद बिजनौर के थाना नूरपुर क्षेत्र के गांव नंगली पतवारी निवासी सानिब अपने दोस्त नदीम के साथ बाइक से जा रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों गंभीर घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें