फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: संभल के हड्डी-सींग कारोबारी समेत दो की हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला/हसनपुर। संभल के सरायतरीन के नवाबखेल मोहल्ला निवासी 51 वर्षीय आजम खां की रेलवे स्टेशन पर हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह हड्डी एवं सींग के हैंडीक्राफ्ट कारोबारी हैं। शनिवार को रुड़की जाने के लिए चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होने जा रहे थे। इस बीच बेहोश होकर गिर गए। पोस्टमार्टम कराए बिना ही परिजन शव घर ले गए। वहीं, हसनपुर में क्षेत्र के गांव बरतौरा में सोते समय 58 वर्षीय किसान महावीर सिंह को हार्ट अटैक आ गया। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गजरौला में जीआरपी चौकी इंचार्ज राजीव कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन स्टेशन पर आकर रुकी। इस बीच प्लेटफार्म-1 पर एक यात्री उसमें सवार होने जा रहा था। वह ट्रेन के करीब पहुंच गया था। अचानक बेहोश होकर गिर गया। एक जीआरपी कर्मी ने सीपीआर देने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। सूचना पर एंबुलेंस लेकर पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें हार्ट अटैक बताकर मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड से पहचान संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन निवासी हड्डी-सींग कारोबारी आजम खां के रूप में की गई। वह रुड़की सामान लेने जा रहे थे। जीआरपी चौकी इंचार्ज ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव घर ले गए।
उधर, हसनपुर क्षेत्र के गांव बरतौरा में शुक्रवार रात सोते समय 58 वर्षीय किसान महावीर सिंह को सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ हुई। परिजन उन्हें उपचार के लिए ले जाने लगे। अस्पताल पहुंचते-पहुंचते उनकी मौत हो गई। चिकित्सक ने हार्ट अटैक के लक्षण बताए हैं। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक ने अपने पीछे दो बेटे व चार बेटियां छोड़ी हैं। सीएचसी के प्रभारी डॉ.ध्रुवेंद्र सिंह का कहना है कि हार्ट अटैक से मौत का मामला जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन

-






बेहोश होकर गिरीं वृद्धा, गई जान

गजरौला। थानाक्षेत्र के गांव लिसड़ी बुजुर्ग निवासी कामिल खां ने बताया कि उनकी 68 वर्षीय मां कैसर जहां बिल्कुल स्वस्थ थीं। शुक्रवार को वह गांव में ही अपने रिश्तेदार की मौत पर गमी में शामिल होने गईं। घर पर आई बेटी व दामाद को चाय पिलाई। शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे घर में बैठी थीं। इस बीच अचानक पीछे गिर गईं। उनको नगर में निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। फायदा नहीं होने पर अमरोहा ले गए। उसने दिमाग की नस फट जाने की बात कही। परिजन दिल्ली ले गए। जहां पर मौत हो गई। कामिल खां ने बताया कि उनकी मां के मुंह और नाक से खून आ रहा था। जिसे देख चिकित्सकों ने कहा कि हार्ट अटैक से मौत हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें