फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: किताब प्रकरण में शिक्षा विभाग के दो कर्मचारी निलंबित, कबाड़ी गिरफ्तार

Mon, 13 Feb 2023 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर/सैदनगली(अमरोहा)। बेसिक स्कूलों में बंटने के लिए आईं किताबों में से 10 हजार प्रतियां कबाड़ी के यहां मिलने में दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। कबाड़ी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मंगलवार को गांव कनेटा में कबाड़ी के ससुर फारूख के घर से बेसिक शिक्षा विभाग की करीब 10841 कार्य-पुस्तिकाएं बरामद की गई थीं, जिन्हें डीसीएम में भरा जा रहा था। खंड शिक्षा अधिकारी गंगेश्वरी आयशा बी ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। सामने आया था कि कार्य-पुस्तिकाओं को बीआरसी चंदनपुर से लाया गया था, जिन्हें कबाड़ी को रद्दी में बेचा गया।
विज्ञापन

बीईओ की तहरीर पर कबाड़ी के ससुर फारूख निवासी गांव कनेटा और किताबों के सप्लायर राजू के खिलाफ केस दर्ज किया था। मामले में पांच दिन बाद डीएम बीके त्रिपाठी व सीडीओ, एसडीएम की टीम ने सैदनगली थाने पहुंचकर कबाड़ी को बुलाया।
पूछताछ में सामने आया कि किताबों को चंदनपुर बीआरसी पर तैनात दो बाबुओं ने बेचा था। डीएम के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से बीएसए गीता वर्मा ने बीआरसी चंदनपुर के कार्यालय सहायक सतेंद्र सिंह को निलंबित करते हुए बीआरसी चंदनपुर से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन

वहीं, कनिष्ठ सहायक जयपाल को निलंबित करते हुए बीएसए कार्यालय से संबंद्ध कर दिया है।

बीआरसी चंदनपुर में तैनात बाबू जयपाल सिंह और बाबू सतेंद्र सिंह को निलंबित कर कबाड़ी सरफराज को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में और भी कई नाम सामने आ रहे हैं। जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। -बीके त्रिपाठी, डीएम, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें