फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, तीसरा गंभीर

Mon, 25 Jun 2018 01:52 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/हसनपुर/रूखालू।
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर थानाक्षेत्र के हसनपुर-रहरा मार्ग पर मंगरौला गांव के पास रविवार सुबह दो बाइकों में आमने सामने से टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को हसनपुर में प्राइवेट डाक्टर के यहां भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को हसनपुर सीएचसी भेजवा दिया। वहीं मौत की सूचना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।   
विज्ञापन

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगवार निवासी शमीम (25) अपने साथी कासिम के साथ बाइक से हसनपुर की ओर जा रहा था। वह हसनपुर रहरा मार्ग पर मंगरौला-रुस्तमपुर के बीच पहुंचा था कि विपरीत दिशा से आ रहे गंगवार निवासी साबिर (32) की बाइक से आमने सामने की भिड़ंत हो गई। 
इस हादसे में बाइक सवार शमीम और साबिर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कासिम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हसनपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव हसनपुर सीएचसी भेजवा। बिना किसी कार्रवाई के परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें