अमरोहा के नौगांवा सादात में हुए हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बाइक। हादसे में दंपती और बेटी की मौत हु
- फोटो : JPNAGAR
नौगांवा सादात। बछरायूं से बिजनौर अपने गांव भैंसा मिलक लौट रहे बाइक सवार परिवार को कार ने कुचल दिया। हादसे में पिता-पुत्री की मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता-पुत्री की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
यह हादसा नौगांवा सादात थानाक्षेत्र में मीरजापुर गांव के चौराहे पर हुआ। बिजनौर में शिवाला कलां थानाक्षेत्र के गांव भैंसा मिलक में शाकिर का परिवार रहता है। उनके बेटे आकिल (45) की ससुराल अमरोहा में बछरायूं की है। रविवार की देर शाम सात बजे आकिल अपनी ससुराल से पत्नी तबस्सुम और बेटी आशिया (4) के साथ अपने गांव लौट रहा था। अभी उनकी बाइक नौगांवा सादात में मीरजापुर गांव के चौराहे पर पहुंची थी। तभी तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आकिल और उसकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तबस्सुम गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुुंच गई। घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। पुलिस घायल तबस्सुम को जिला अस्पताल भर्ती कराया। इसके बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं मौत की खबर मिलते ही बदहवास परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। हादसे के दौरान बाइक चला रहे आकिल ने हेलमेट लगा रखा था।