फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डेंगू के दो और बुखार के 33 मरीज और मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मौसम के बदलाव से बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सरकारी अस्पतालों में बुखार के पीड़ितों की भरमार दिखाई दे रही है। रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग गांवों में कैंप का आयोजन कर जांच और दवा का वितरण किया गया। शुक्रवार को भी जिले में दो डेंगू और बुखार के 33 मरीज मिले हैं। इसके साथ ही डेंगू के मरीजों की संख्या 84 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिले में बुखार का संक्रमण तेजी के साथ फैल रहा है। सरकारी अस्पतालों ही नही, निजी अस्पतालों में भी बुखार पीड़ित मरीजों की भरमार दिखाई दे रही है। अस्पतालों की ओपीडी फुल चल रही है। वायरल के साथ ही टायफाइड और डेंगू के मरीज बड़ी तादाद में मिल रहे हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल में 37 बुखार के मरीज जनरल वार्ड में भर्ती रहे। वहीं सात डेंगू के मरीज भी डेंगू वार्ड का इलाज चल रहा है। इसके अलावा जिला अस्पताल में 14 आशंकित मरीजों की डेंगू की जांच कराई गई, जहां रैपिड टेस्ट में एक मरीज डेंगू पॉजीटिव पाया गया। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोया के गांव मीरा सराय में भी स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 71 मरीजों का उपचार किया गया। वहां 21 मरीज बुखार के पाए गए। इसके अलावा खून की जांच में एक डेंगू का मरीज भी पॉजीटिव पाया गया। इसके अतिरिक्त गजरौला के खाद गुर्जर में भी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। जहां 12 बुखार के मरीज पाए गए। सभी को दवा देकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें