गजरौला। श्री रामलीला सेवा समिति रेलवे स्टेशन के पदाधिकारियों की बैठक बुधवार की रात की गई। बैठक में 13 से 25 अक्तूबर तक भगवान राम की लीलाओं का भव्य मंचन कराने का निर्णय लिया गया। इस दौरान रामलीला संचालन के लिए कमेटी गठित की गई। मन मोहन सैन कमेटी के अध्यक्ष, नवीन गर्ग प्रबंधक, प्रदीप कुमार वर्मा महामंत्री, अनिल कुमार सिंघल कोषाध्यक्ष, सोनू कश्यप, पंडित गंगा शरण शर्मा, सुरेंद्र औलख, शैलेष कुमार अग्रवाल, गुडडू चौधरी, धर्मेंद्र सिंह उपाध्यक्ष और डॉ.एलसी गहलौत कमेटी के संयोजक बनाए गए। शिव कुमार शर्मा, नितिन सिंघल, सरदार हरबंश सिंह ,उपेंद्र शर्मा, विपिन बंसल को कमेटी का सचिव बनाया गया। मंच प्रबंधन की जिम्मेदारी ओकेंद्र रस्तोगी व हरीश वर्मा को सौंपी गई।
कमल वर्मा व सर्वेश कुमार सक्सेना मीडिया प्रभारी बनाए गए, जबकि बबलू रस्तोगी संगठन मंत्री बने। सुरेंद्र सिंह स्टेट, हरिओम कश्यप, नरेंद्र गुप्ता, मंजीत नागपाल, मोनू कश्यप, गजेंद्र सिंह, रामगोपाल,धर्मेंद्र शर्मा, संजय शर्मा को सलाहकार समिति में जगह दी गई है। पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख पति वीरेंद्र सिंह, दीपक कक्कड़, हरिशंकर जिंदल , शैलेश अग्रवाल, वेदपाल सिंह, पंडित विजय शर्मा को कमेटी का संरक्षक बनाया गया है।