फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दो डेंगू और 18 मलेरिया आशंकित मिले

Wed, 27 Nov 2024 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बुखार के साथ डेंगू और मलेरिया का खतरा लगातार बना हुआ है। हर दिन जिला अस्पताल में डेंगू और मलेरिया आशंकित पहुंच रहे हैं। जबकि, अभी तक जिले में 60 डेंगू पीड़ित मिल चुके हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल में दो डेंगू तो 18 मलेरिया आशंकित पहुंचे। हालांकि, एलाइजा जांच के बाद सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन

डेंगू और बुखार का प्रकोप लगातार बना हुआ है। हर दिन जिला अस्पताल की ओपीडी में भीड़ आ रही है। मंगलवार को जिला अस्पताल में 710 की ओपीडी हुई। जिसमें अधिकांश बुखार के मरीज थे। इसके अलावा खांसी, जुकाम व एलर्जी के मरीज भी थे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि ओपीडी में बुखार के साथ दो डेंगू तो 18 मलेरिया आशंकित मरीज मिले। सभी एलाइजा जांच कराई गई। अच्छी बात यह रही कि कोई पॉजिटिव नहीं निकला। सभी को दवाई देकर भेज दिया गया। बताया कि सुबह शाम अच्छी ठंड होने लगी है। ऐसे में सेहत के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है। गर्म कपड़े पहनने में लापरवाही न बरतें। बुखार की शिकायत होने पर अच्छे चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें