फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तीन चरण के दो दिन बचे, नहीं भरीं आईटीआई की सीटें, 1400 अभी खाली

Thu, 24 Sep 2026 12:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए तीन चरण की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद जिले की आईटीआई में बड़ी संख्या में सीटें खाली हैं। जिले के छह राजकीय आईटीआई में कुल 2460 सीटों के सापेक्ष अब तक केवल 1060 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया है। तीसरे चरण में 300 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। यदि सभी चयनित अभ्यर्थी प्रवेश ले लेते हैं तो भी करीब 1400 सीटें रिक्त रहेंगी। चयनित अभ्यर्थियों को 25 सितंबर तक संबंधित आईटीआई में पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन


राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया पांच चरणों में होनी है। फिलहाल तीसरे चरण के प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। दूसरे चरण में सीट आवंटन के बाद उच्चीकरण का परिणाम भी जारी किया गया है। तीसरे चरण में चयनित अभ्यर्थियों के प्रवेश के बाद भी आईटीआई की सभी सीटें भरने की उम्मीद नहीं है। राजकीय आईटीआई अमरोहा के प्रधानाचार्य राहुल शर्मा ने बताया कि चयनित अभ्यर्थी परिषद की वेबसाइट पर पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज कर अपना परिणाम देख सकते हैं। चयन होने पर वेबसाइट पर बुलावा पत्र भी उपलब्ध होगा। अभ्यर्थी इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें। चयन की सूचना पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जा रही है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए बुलावा पत्र, सभी मूल प्रमाणपत्र, प्रमाणपत्रों की एक-एक प्रति, प्रमाणित प्रतियां और दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर संबंधित आईटीआई के प्रधानाचार्य से संपर्क करना होगा। संस्थान में दस्तावेजों का सत्यापन होने के बाद प्रवेश दिया जाएगा। 25 सितंबर तक तीसरे चरण के प्रवेश पूरे होने के बाद विभाग की ओर से आगे की व्यवस्था तय की जाएगी। इसके बाद चौथे और पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें