फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: महिला सिपाही से अभद्रता करने पर दो सिपाही लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। महिला कांस्टेबल से अमर्यादित व्यवहार करने के मामले में एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने त्वरित एक्शन लेते हुए काेतवाली डिडौली में तैनात दो पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही विभागीय जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

एसपी कुंवर अनुपम सिंह को शिकायती पत्र देकर कोतवाली डिडौली में तैनात महिला कांस्टेबल ने कांस्टेबल दिनेश भाटी (ड्यूटी मुंशी) व कांस्टेबल अंकित मलिक के खिलाफ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया था। आरोप लगाया था कि मुंशी दिनेश भाटी ने विभागीय काम की बाबत पूछने पर कांस्टेबल अंकित मलिक की मौजूदगी में उसके साथ अभद्र व्यवहार किया है। शिकायत पर त्वरित एक्शन लेते हुए एसपी ने सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर से घटना की रिपोर्ट तलब की थी। इस मामले में एसपी ने दोनों पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। कहा कि अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें