फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो सफाई कर्मचारियों की मौत

विज्ञापन
नौगांवा सादात रोड पर क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
नौगांवा सादात। अमरोहा से बच्ची की दवा लेकर नौगांवा सादात लौट रहे बाइक सवार दो ठेका सफाई कर्मचारियों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। जबकि बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात मोहल्ला बुध बाजार में इंद्रेश का परिवार रहता है। उनका बेटा राजकुमार उर्फ बबली (28) नगर पंचायत में ठेके पर सफाई कर्मचारी है। उसके परिवार में पत्नी रूबी के अलावा एक बेटी और एक बेटा है। राजकुमार के ममेरे ससुर सुनील कुमार (45) पुत्र खमानी निवासी सिरसा जट्ट भी नगर पंचायत में सफाई कर्मचारी हैं। परिजनों के मुताबिक राजकुमार की डेढ़ वर्षीय बेटी लवी को कान से संबंधित कोई बीमारी है। बुधवार की सुबह ड्यूटी करने के बाद राजकुमार अपने ममेरे ससुर सुनील के साथ बाइक पर सवार होकर अमरोहा के निजी अस्पताल से दवा लेने के लिए गए थे। लवी भी उनके साथ थी। दवा लेने के बाद वह वापस घर लौट रहे थे। अभी उनकी बाइक नौगांवा सादात रोड पर पीला कुंड भट्ठे के सामने पहुंचे थी। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक की परखच्चे उड़ गए। जबकि कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद आरोपी कार छोड़कर फरार हो गए। धमाकेदार टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मौके पर आ गई। लोगों की मदद से तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने सुनील और राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि मासूम लवी का इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कार बिजनौर नंबर की है। अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

नौगांवा सादात रोड पर सफाई कर्मियों की क्षतिग्रस्त बाइक।- फोटो : JPNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें