फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ब्रजघाट पुल पर कार में पीछे से घुसीं दो कारें और ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। ब्रजघाट गंगा पुल पर कार रोक कर गंगा में पैसे डालने के लिए रोकी गई कार में पीछे से दो कार घुस जाने के कारण क्षतिग्रस्त हो गईं। ईंट लदा ट्रक भी कार से लग गया। हाईवे पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

रविवार सुबह नौ बजे मुरादाबाद की दिशा से एक कार सवार दिल्ली की तरफ जा रहा था। ब्रजघाट गंगा पुल पर गंगा में पैसे डालने के लिए उसने कार रोकी। इस बीच पीछे से आईं दो कारें एक के बाद एक खड़ी कार में घुस गईं। इस दौरान ईंट लदा ट्रक आ गया। उसके चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रक को नियंत्रित किया, लेकिन इसके बाद भी वह कार से मामूली टकरा गया।
इस बीच गंगा पुल पर जाम की स्थिति बन गई। सबसे अगली कार को लेकर उसका चालक भाग गया। जाम लगने पर ब्रजघाट चौकी पुलिस ने हाइड्रा मंगाकर ईंट लदे ट्रक और क्षतिग्रस्त कारों को हटवाया। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि जाम नहीं लगा था बल्कि कुछ देर के लिए वाहन रेंग-रेंग कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें