फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दो कारोबारियों को हार्ट अटैक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में हार्ट अटैक की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बृहस्पतिवार की रात घर में आराम करते समय जोया के रहने वाले रेडीमेड कपड़ा कारोबारी नुरूल खान (40) और नौगांवा सादात निवासी जैकेट कारोबारी असद अब्बास (34) को अचानक हार्ट अटैक आ गया।
विज्ञापन

परिजनों दोनों को अलग-अलग निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में नौगांवा सादात के कारोबारी को दिल्ली और जोया वाले को मेरठ रेफर किया गया है। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। कपड़ा कारोबारी नूरुल खान के परिवार में पत्नी साजिया के अलावा दो बच्चे हैं। परिजनों के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात दुकान से घर वापस आने के बाद नूरुल खान आराम कर रहे थे। तभी अचानक उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई और वह जमीन पर गिर गए। तुरंत ही नुरुल खान को अमरोहा-जोया रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया है। फिलहाल, नुरुल खान की हालत गंभीर बनी हुई है और वह आईसीयू में भर्ती हैं।
वहीं, नौगांवा के जैकेट कारोबारी असद अब्बास के परिवार में पत्नी सबीना के अलावा बेटा नूर अब्बास हैं। परिजनों के मुताबिक असद अब्बास बृहस्पतिवार को किसी काम से मुरादाबाद गए थे। रात करीब नौ बजे घर पहुंचे और खाना खाने के बाद अपने कमरे में चले गए थे। परिवार के सभी सदस्य सो गए थे। तभी अचानक उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई और वह कमरे से बाहर निकल आए। कमरे के दरवाजे से निकलते ही वह जमीन पर गिर पड़े। आहट होने पर परिजनों की आंख खुल गईं।
विज्ञापन

पत्नी सबीना के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तभी असद अब्बास को कस्बे के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने उन्हें दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। यहां निजी अस्पताल में भर्ती असद अब्बास की हालत भी नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें