फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जाजरू व पपसरी खादर में बनेंगे दो पुल, खर्च होंगे 11 करोड़

Wed, 08 Oct 2025 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पिछले दिनों क्षतिग्रस्त घोषित किए गए जाजरू कमलापुरी पुल और पपसरी खादर से पहाड़पुर कश्यप गांव के बीच के पुल का जल्द ही निर्माण शुरू हो जाएगा। दोनों पुलों के निर्माण पर पीडब्ल्यूडी करीब 11 करोड़ रुपये खर्च करेगा। दोनों पुलों को विभाग ने बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त घोषित किया था।
विज्ञापन

पुल से आवागमन भी बंद कर दिया गया था। दोनों पुलों के बनने से क्षेत्र के 36 से ज्यादा गांवों की करीब दो लाख की आबादी को फायदा होगा। लोक निर्माण विभाग ने पुल के निर्माण की तैयारी शुरू कर दी हैं। इसके अलावा सुल्तानपुर से वाजिदपुर के बीच 100 मीटर लंबा पुल बनाए जाने का भी प्रस्ताव तैयार किया गया है। वहीं, जैथल से चांदरा फार्म के बीच 50 मीटर लंबा पुल बनाया जाएगा।
प्रस्ताव में पपसरी खादर से पहाड़पुर कश्यप के बीच 54 मीटर लंबा पुल बनाया जाएगा। इसके अलावा सुल्तानपुर से वाजिदपुर के बीच 100 मीटर लंबा पुल बनाए जाने का प्रस्ताव तैयार किया। तीनों ही स्थानों पर बाह नदी पर पक्के पुल बनाए जाने के लिए प्रस्ताव बनाकर मंजूरी के लिए शासन को भेजा गया था। इन तीनों पुलों के निर्माण पर करीब 18 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इनमें से बाह नदी पर पपसरी खादर से पहाड़पुर कश्यप के बीच 54 मीटर लंबा पक्का पुल बनाए जाने के लिए मंजूरी मिली है।
विज्ञापन

बाह नदी पर पक्का पुल बन जाने से शाहजहांपुर, रसूलपुर भांवर, सीपिया फार्म, पपसरी खादर, आशु वाला, झुंडपुरा, इब्राहिमपुर आदि गांवों समेत 24 गांवों के ग्रामीणों को फायदा होगा। अब तक इन गांवों के लोग नाव, ट्यूब आदि पर निर्भर रहते हैं। पांच करोड़ रुपये की लागत से पुल बन जाने से लोगों को राह सुगम होगी।
50 साल पहले बना था जाजरू का पुल
उधर, जाजरू कमालपुरी पुल एकमात्र ऐसा पुल है जो 50 साल की मियाद पूरी कर चुका है। 15 जुलाई को मुरादाबाद से पहुंचे सिंचाई व स्थानीय लोनिवि अफसरों की संयुक्त टीम ने पुल का निरीक्षण किया था। पुल से वाहनों के आवागमन को भी पूरी तरह रोक दिया गया था। पुल के क्षतिग्रस्त होने का बोर्ड लगाते हुए जिम्मेदार अफसरों ने आम लोगों से भी इस ओर सतर्कता बरतने की अपील की थी। करीब 300 फीट लंबे व 15 फीट चौड़ाई वाले इस पुल से क्षेत्र के करीब 20 ज्यादा गांवों के ग्रामीणों का आवागमन सीधा जुड़ा है। पुल के जरिए ग्रामीण नौगांवा सादात से मंडी धनौरा तक का सफर तय करते हैं।
इसके बाद पीडब्ल्यूडी विभाग ने दोबारा निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। पिछले दिनों लखनऊ में प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में जाजरू और पपसरी खादर पुल के निर्माण पर सहमति मिल गई है। लोनिवि अधिशासी अभियंता गौरव रंजन ने बताया कि दोनों पुल पर करीब 11 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। पुलों के बन जाने के बाद क्षेत्र के लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। इसके अलावा सुल्तानपुर से वाजिदपुर और जैथल से चांदरा फार्म के बीच पुल बनाए जाने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें