फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डीएफओ आवास के पास से पेड़ काटने में दो पर केस

Mon, 27 Oct 2025 02:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डीएफओ आवास के पास जटीवन में आम के हरे भरे पेड़ काटे जाने के मामले में वन विभाग ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी मंत्री केपी मलिक की कार्रवाई की चेतावनी के बाद अफसरों में हड़कंप मचा है। वन विभाग के अफसर ताबड़तोड़ छापे मार रहे हैं मगर सफलता हाथ नहीं लगी है। साथ ही दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात डीएफओ आवास के आम के हरे भरे पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया था। माफिया ने जमकर हरे पेड़ों पर बेखौफ होकर कुल्हाड़ी चलाई थी। पेड़ काटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया था। मामले में वन अफसरों ने पूरे मामले में चुप्पी साध ली थी। वहीं, शुक्रवार को जिले में पहुंचे प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने हरियाली के विनाश पर चिंता जताते हुए आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही थी।
कार्रवाई न होने पर वन अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इसके बाद हरकत में आए वन अफसरों ने मामले में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं, राजस्व अभिलेखों के आधार पर जमीन मालिकों का भी पता लगाया जा रहा है। शनिवार को रेंज अफसर राम कुमार ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर छापे मारे है।
विज्ञापन

पूरे मामले में एक चर्चित लकड़ी माफिया का नाम सामने आ रहा है जो पूर्व में भी वन विभाग की मिलीभगत से पेड़ों के कटान की बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुका है। वन अफसरों की मिलीभगत से माफिया दो-तीन सूखे पेड़ काटने की अनुमति लेता है और इसकी आड़ में अवैध प्लॉटिंग के लिए हरे भरे पेड़ काट देता है। यह सब जिम्मेदारी की नाक के नीचे होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें