फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर दो बाइकें भिड़ीं, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र में हाईवे पर दो बाइक आमने-सामने से भिड़ गईं। दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चारों को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार की रात साढ़े 11 बजे हाईवे किनारे स्थित एक बड़ी फैक्टरी सामने हुआ। पुलिस ने बताया कि हापुड़ जनपद के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर निवासी गौरव व उसका दोस्त मोनू बाइक से मुरादाबाद जा रहे थे। टायर की दुकान करने वाला आशीष उर्फ चुन्नू बाइक से अपने दोस्त अलीगढ़ के अतरौली थाना क्षेत्र के बिनामई निवासी मोनू को राधा टाउन नाईपुरा गजरौला में छोड़ने जा रहा था। मोनू गजरौला में कार मिस्त्री के यहां काम करता है। औद्योगिक चौकी क्षेत्र में बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में बाइक सवार चारों घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौपला चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी लोकेश कुमार ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि इस संबंध में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें