फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नकली शराब के साथ दो गिरफ्तार, खाली पव्वे, क्यूआर कोड भी मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आबकारी टीम कार्रवाई करते हुए नकली शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शराब की पव्वों पर क्यूआर कोड भी नकली लगे हुए थे। मामले में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक चेतना पंवार अपने सहयोगी आबकारी सिपाही पुनीत कुमार, पवन, मंगल सिंह और सपना के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। तभी जानकारी मिली कि कांठ रोड स्थित एवजाबाद गांव के कुछ लोग नकली शराब तैयार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही बताएं ठिकाने पर आबकारी टीम ने छापा मार दिया। इस दौरान टीम ने एक मकान की छत पर बने कमरे में दो व्यक्तियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे देसी शराब के पव्वे, दो बोतल, 20 खाली पव्वे और 10 क्यूआर कोड बरामद हुए। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम सुधीर कुमार निवासी घंसूरपुर थाना रजबपुर और पुष्कर उर्फ छोटू निवासी एवजाबाद थाना अमरोहा देहात बताया। आबकारी टीम क्यूआर कोड को स्कैन करके देखा तो वह भी नकली निकले। जबकि, शराब के पव्वों पर फॉर सेल उत्तर प्रदेश लिखा लेबल मिला।
आबकारी निरीक्षक चेतना पंवार ने बताया कि आरोपी नकली शराब तैयार करते हैं। खाली पव्वे कबाड़ी की दुकान से खरीदते हैं। इस मामले में पुलिस ने आबकारी निरीक्षक चेतना पंवार की तहरीर पर सुधीर कुमार और पुष्कर उर्फ छोटू के खिलाफ आबकारी अधिनियम, धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। बाद में दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें