फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जैकेट कारखाने में लगी आग, दूसरी मंजिल में फंसे परिवार ने पड़ोस के मकान में कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)। आबादी के बीचोंबीच जैकेट के कारखाने में भीषण आग लग गई। दूसरी मंजिल पर मौजूद परिवार के आठ सदस्य फंस गए। सभी ने बगल के मकान में कूद कर जान बचाई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर को पाया। देर शाम तक कारखाने में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। अग्निकांड में भारी नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात कस्बे के मोहल्ला हाता में मोहम्मद इसरार अहमद का परिवार रहता है। उनके बेटे मोहम्मद फाजिल जैकेट कारोबारी हैं। फाजिल ने मोहल्ले में ही रहने वाले अपने चाचा सईद के घर के निचले हिस्से में जैकेट का कारखाना बना रखा है। जबकि मोहम्मद सईद का परिवार दूसरी मंजिल पर रहता है। शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे कारोबारी फाजिल कहीं बाहर गए हुए थे। कारखाना बंद था। तभी, अचानक कारखाने में आग लग गई। जिस समय कारखाने में आग लगी, उसे समय सईद अहमद, उनकी पत्नी शहनाज बानो, बेटा शहजाद, शाहिल, उमैर, बेटी जैबा परवीन, हादिया और अदीबा घर में मौजूद थे।
कारखाने में लगी आग की लपटों ने थोड़ी देर में पूरे घर को कब्जे में ले लिया। धुआं दूसरी मंजिल के कमरों में घुस गया। इससे पहले कुछ समझ पाते सईद और उनके परिवार के सदस्यों का दम घुटने लगा। किसी तरह परिवार के सदस्यों ने बराबर के घर में कूद कर जान बचाई। कारखाने में आग लगते ही मोहल्ले के लोगों में भगदड़ मच गई। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल टीम पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में भारी नुकसान बताया जा रहा है। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई। बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन


कारखाने में नहीं बिजली तो कैसे लगी आग
जैकेट के कारखाने में कारोबारी मोहम्मद फाजिल ने बिजली का कनेक्शन होने से इनकार किया है। ऐसे में सवाल यह है कि जब बिजली नहीं तो फिर कारखाने में आग कैसे लगी।
-
कारखाने में नहीं थे आग बुझाने के उपकरण
जिस कारखाने में आग लगी है, उसमें आग बुझाने के उपकरण नहीं होने की बात सामने आई है। दमकल विभाग की एनओसी भी नहीं पाई गई। पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-अनुराग तोमर, एफएसएसओ, फायर ब्रिगेड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें