फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दिल्ली मेट्रो में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ढाई लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली(अमरोहा)। किसान के बेरोजगार बेटे को दिल्ली मेट्रो में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ढाई लाख रुपये हड़प लिए। नौकरी नहीं लगने पर अपने रुपये मांगे तो जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पिता-पुत्र समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

जोया के मोहल्ला मुंशियान में उस्मान का परिवार रहता है। उनके बेटे तनजीम का आरोप है कि बेरोजगार होने के कारण काफी परेशान था। तभी उसकी मुलाकात मुरादाबाद जनपद के भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव सीनो नजरपुर निवासी लियाकत और उसके बेटे अरशद से मुलाकात हुई। दोनों ने बेटे की नौकरी दिल्ली मेट्रो में लगवाने का दावा किया। नौकरी लगवाने के एवज में ढाई लाख रुपये तय हुए थे। आरोपियों ने आधार कार्ड और शैक्षिक प्रमाणपत्र भी ले लिए। इस दौरान पीड़ित ने भैंस बेचकर 70 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद अरशद का फोन आया और उसने तीन मोबाइल नंबर दिए जिन पर बकाया रुपये फोन पे करने के लिए कहा। लिहाजा तनजीम ने उन नंबरों पर भी बकाया रुपये जमा कर दिए। लेकिन कुछ दिन बाद तक नौकरी नहीं लगी। तनजीम ने रुपये मांगे तो आरोपियों ने जॉइनिंग लेटर और एडमिट कार्ड जल्दी देने की बात कही।
एक अप्रैल 2023 तक जॉइनिंग कराने का दावा किया। उसके बाद 25 मार्च आरोपियों ने एडमिट कार्ड यूनिफॉर्म घर पहुंचा दी और अपने रिश्तेदार के जरिए एडमिट कार्ड फोन पर भेज दिया। पीड़ित संबंधित दस्तावेजों को लेकर मेट्रो के हेडऑफिस पहुंचा। जहां पर मौजूद अधिकारियों ने जॉइनिंग लेटर व एडमिट कार्ड को फर्जी बताया। साथ ही स्पष्ट कर दिया कि नौकरी का कोई रिकॉर्ड नहीं है। दिल्ली से आने के बाद पीड़ित में आरोपियों से शिकायत की तो उन्होंने गाली-गलौज की। जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उसने मामले की शिकायत एसपी कुंवर अनुपम सिंह से की। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में अरशद, उसके पिता लियाकत, नईम, आरिफ और शादाब के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानत का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें