फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जेल में बिगड़ी हत्यारोपी की हालत, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर। दोस्त की हत्या के मामले में मुरादाबाद जेल में बंद आरोपी की हालत बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने मुरादाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे मेरठ में स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां पर हालत नाजुक बनी हुई है। आरोपी 16 अक्टूबर को जेल गया था।
विज्ञापन

थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव के सिमथला निवासी अजय (18) पुत्र राम सिंह दोस्त की हत्या के मामले में 16 अक्तूबर को जेल में गया था। मुरादाबाद जेल की बैरक नंबर 16 में बंद हत्यारोपी की शुक्रवार की दोपहर अचानक हालत बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने तत्काल डाक्टरों को बुलवाकर चेक अप करवाया। हालत में सुधार न होने पर आरोपी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। यहां पर हालत बिगड़ने पर मेरठ में स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। अजय के भाई देवेंद्र ने बताया बृहस्पतिवार को भाई की जेल में मिलाई करने पहुंचा था। वहां पर अजय का स्वास्थ्य एकदम ठीक था। लेकिन स्वास्थ्य कैसे खराब हो गया। थाना प्रभारी वरुण कुमार का कहना है कि मामला जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें