फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुर्कमान गेट हिंसा: दिल्ली पुलिस ने अमरोहा में दी दबिश, यूट्यूबर की तलाश... हिंसा भड़काने का आरोप

Mon, 12 Jan 2026 07:43 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सैदनगली (अमरोहा)।

सार

तुर्कमान गेट हिंसा में आरोपी यूट्यूबर की तलाश में दिल्ली पुलिस ने सैदनगली में दबिश दी। आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आया। हिंसा  भड़काने के मामले में यूट्यूबर की भूमिका सामने आई थी। पुलिस इसकी जांच कर रही है। 
विज्ञापन
दिल्ली में मस्जिद के पास बुलडोजर एक्शन के बाद पथराव - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुर्कमान गेट के पास हुई हिंसा में आरोपी यूट्यूबर की तलाश में दिल्ली पुलिस ने सैदनगली स्थित ट्रैक्टर कारोबारी के घर में दबिश दी। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया। उसकी लोकेशन के आधार पर जांच दल सैदनगली पहुंचा था।

विज्ञापन


सात जनवरी को दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में दिल्ली नगर निगम की टीम मस्जिद के पास अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान पत्थरबाजी शुरू हो गई थी। इस हिंसा में एसएचओ समेत छह पुलिस कर्मी घायल हुए थे।

पुलिस ने मामले में लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था। सैदनगली थाना प्रभारी विकास सहरावत ने बताया कि हिंसा में दिल्ली के एक यूट्यूबर का नाम हिंसा को भड़काने के आरोप में सामने आया था। आरोपी की दिल्ली पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन


रविवार की रात को एक आरोपी की लोकेशन दिल्ली पुलिस को सैदनगली में मिली थी। इसके आधार पर दिल्ली पुलिस की टीम थाने पर पहुंची। यहां आमद कराने के बाद स्थानीय पुलिस के साथ मोहल्ला कुरैशियान में एक घर में दबिश दी गई। लेकिन आरोपी नहीं मिला। इसके बाद पुलिस टीम वापस दिल्ली के रवाना हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें