फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ट्रैक्टर-ट्राली में घुसा ट्रक, एक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार रात दो अलग-अलग हादसों में चार लोग घायल हो गए, जबकि एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। सागर रत्ना ढाबे के पास ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से ट्रक घुस गया। वहीं, सोत नदी पुल पर दो बाइकों की भिड़ंत में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

पहला हादसा रात करीब ढाई बजे हुआ। अशरफपुर फैजगंज निवासी रईस और नासिर तथा पांयती कलां निवासी अयान ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंट लेकर गजरौला जा रहे थे। सागर रत्न ढाबे के पास ट्रक चालक सालिम निवासी जयतौली, थाना रहरा को झपकी आ गई। इससे ट्रक ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गया। हादसे में तीनों ट्रैक्टर सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए, जबकि ट्रक चालक अयान केबिन में फंस गया।
पुलिस ने चालक को बाहर निकालकर सभी घायलों को जोया सीएचसी पहुंचाया। वहां से उन्हें मुरादाबाद के टीएमयू अस्पताल रेफर कर दिया गया। शनिवार दोपहर उपचार के दौरान अयान की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

दूसरा हादसा सोत नदी पुल पर हुआ। कालाखेड़ा निवासी मोहम्मद यूनुस पत्नी फरहीन नाज के साथ मुरादाबाद से लौट रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे मोहल्ला कुरैशी, अमरोहा निवासी मोहम्मद नदीम की बाइक डिवाइडर पार कर उनकी बाइक से टकरा गई। हादसे में यूनुस और फरहीन नाज गंभीर रूप से घायल हो गए।
सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहन कब्जे में ले लिए हैं। हादसों की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें