फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: विद्युत लाइन की चपेट में आने से कतरन से लदे ट्रक में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नगर कोतावली क्षेत्र के मोहल्ला इस्लाम नगर में काॅटन वेस्ट कारखाना में कतरन से लदा ट्रक बिजली लाइन की चपेट में आ गया, जिससे ट्रक में लदी कतरन में आग लग गई। कतरन के साथ ट्रक भी जल गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

इस्लाम नगर में ईदगाह रोड पर काॅटन वेस्ट कारखाना है। रविवार दोपहर दो बजे कतरन से लदे ट्रक को चालक कारखाने में ले जा रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रक ओवरलोड होने की वजह से बिजली के तारों की चपेट में आ गया, जिससे कतरन व ट्रक में आग लग गई। आग लगते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई।
लोगों ने पानी व मिट्टी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ट्रक ड्राईवर और मजदूरों ने कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के इंस्पेक्टर सतीश कुमार चिकारा ने बताया कि कतरन से भरे ट्रक में आग लगी थी। जिस पर समय रहते काबू पा लिया गया है। ट्रक भी जल गया है। घटना में लाखों पर रुपयों का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें