फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दानिश क्लब को हराकर प्रमोद क्लब ने नौ रनों से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

प्रमोद और दानिश क्लब के बीच चल रही सात मैचों की सीरीज का पांचवां मुकाबला रविवार की सुबह खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर हुई। आदित्य की ताबड़तोड़ पारी के चलते प्रमोद क्लब ने दानिश क्लब को नौ रनों से हरा दिया। प्रमोद क्लब इस सीरीज के तीन मैच लगातार जीत चुकी है।
जोया रोड स्थित नई पुलिस लाइन के मैदान में चल रही सीरीज का पांचवां मैच सुबह छह बजे से खेला गया। प्रमोद क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इस दौरान टीम के लिए आदित्य ने 32 गेंदों में ताबड़तोड़ 95 रन की पारी खेली, जबकि इमरान ने 7 गेंदों में 24 रन बनाए। दानिश क्लब की टीम के लिए पवन, मुनासिब और प्रवेश ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए दानिश क्लब की टीम केवल 188 रन पर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी टीम के लिए दानिश ने कप्तानी पारी पारी खेली और 8 गेंदों में 23 रन बनाए, जबकि पवन ने 14 गेंदों में 34 रन बनाए। वहीं फरमान ने 20 गेंदों में 38 रन और सलीम ने 13 गेंदों में 37 रनों की जबरदस्त पारी खेली। इसके बाद भी टीम हार गई। प्रमोद क्लब के लिए आदित्य ने दो ओवरों में 7 रन देकर तीन विकेट झटके। इमरान और गिरेन्द्र ने दो-दो विकेट लिए। इस मैच में आदित्य मैन ऑफ द मैच चुने गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें