हसनपुर। नगर के गजरौला मार्ग पर ब्लॉक चौराहे के नजदीक गेहूं से भरा ट्रक पलट गया। जिसकी चपेट में आकर आचार की दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। बताते हैं कि गेहूं बिहार से पंजाब जा रहा था।
रविवार की सुबह नगर के ब्लॉक चौराहे के नजदीक गजरौला मार्ग पर गाय को बचाने के चक्कर में गेहूं से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली घर के सामने पलट गया। ट्रक पलटने से सड़क किनारे स्थित अचार की दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक में लदा गेहूं के बोरे सड़क किनारे फैल गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताते हैं कि ट्रक बिहार से गेहूं भरकर पंजाब जा रहा था। ट्रक पलटने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि इससे कोई यातायात बाधित नहीं हुआ। रविवार की शाम तक भी ट्रक पलटा रहा। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया ट्रक को शीघ्र ही हटवाया जाएगा।