फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नाबालिग प्रेमी युगल का करवाया जा रहा था निकाह, पुलिस ने पहुंचकर रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर(अमरोहा)। थाना क्षेत्र के एक गांव में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने के बाद शनिवार की रात नाबालिग प्रेमी युगल का निकाह कराया जा रहा था। ऐन वक्त पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निकाह को रुकवा दिया और चेतावनी देकर छोड़ दिया। नसीहत दी गई कि बालिग होने तक निकाह नहीं किया जाए। ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बताते हैं कि एक इलेक्ट्रीशियिन की दुकान पर काम करने वाले 17 वर्षीय किशोर का गांव निवासी पड़ोस की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी से पिछले छह माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार की सुबह जब घर के सब लोग खेतों पर गए हुए थे। तभी प्रेमी अपनी प्रेमिका के घर पहुंच गया। इसी बीच किशोरी का पिता घर पहुंच गया और दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद गांव के संभ्रांत लोगों के बीच बैठकर पंचायत हुई। किशोरी के पिता ने शर्त रखी कि या उसी लड़के के साथ बेटी का निकाह कराया जाए। नहीं तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी। मुकदमे के डर से लड़के के परिजन निकाह कराने पर राजी हो गए।
निकाह शनिवार रात लगभग 8:00 बजे होना तय हुआ। इसी बीच निकाह की तैयारी चल रही थी। दोनों पक्ष के परिजन व निकाह पढ़ाने वाले इमाम, गांव के ही कुछ संभ्रांत लोग निकाह की रस्म करने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देने लगे। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने नाबालिग प्रेमी युगल के निकाह को अवैध बताते हुए रुकवा दिया। इसके बाद प्रेमी युगल, उनके परिजनों व इमाम को थाने ले जाया गया। समझाया कि बालिग होने तक निकाह नहीं किया जाए। चेतावनी देकर सभी को छोड़ दिया।
विज्ञापन

सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि डायल 112 पर रात सूचना मिली कि एक नाबालिग जोड़े का निकाह कराया जा रहा है। दोनों पक्षों ने चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें