फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आंधी से बिजली लाइनों पर गिरे पेड़, टूटे खंभे, 20 घंटे ठप रही आपूर्ति

Fri, 23 May 2025 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बुधवार की रात आई आंधी-बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। बिजली लाइनों पर पेड़ टूटकर गिर गए। दर्जनों खंभे भी टूट गए। शहर से लेकर देहात तक बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

आंधी के बाद बिजली कर्मचारी व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटे हैं। शहरी इलाकों में बृहस्पतिवार की सुबह बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। ग्रामीण इलाकों में देर शाम तक बिजली सुचारू नहीं हो सकी।
बुधवार की देर शाम आई आंधी और बारिश शहर से लेकर देहात तक बिजली ले उड़ी। कई स्थानों पर होर्डिंग्स, पेड़ आदि बिजली लाइनों के खंभे टूट गए। खंभों के साथ ट्रांसफार्मर भी दूर जा गिरे। करीब 50 से अधिक स्थानों पर फाल्ट के कारण बाधित हो गई।
विज्ञापन

अमरोहा शहर में मोहल्ला मोतीनगर, आवास-विकास, पुष्कर नगर, सुबोधनगर, दानिशमंदान, इस्लामनगर, लकड़ा, बाजार गुजरी, कैलसा बाइपास समेत तमाम मोहल्लों की बिजली ठप हो गई। बिजली आपूर्ति को सुचारू कराने के लिए बिजली कर्मचारियों को मशक्कत करनी पड़ी। शहर से गांव तक बिजली ठप रही। थोड़ी देर में इन्वर्टर जवाब दे गए। गर्मी में लोग बिलबिला उठे और जागकर रात गुजारी। बारिश के कारण गेहूं की कटाई और गहाई प्रभावित हो गई।
यहीं हाल नौगांवा सादात, कैलसा, हसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा क्षेत्र का रहा। कैलसा क्षेत्र में आंधी से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद करीब 20 घंटे बाद बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। जिससे उपभाेक्ताओं को राहत मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें