गजरौला। तिगरी गंगा मेले में जा रहा श्रद्धालुओं से लदा ट्रैक्टर ट्रॉली सलारपुर के सामने अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सवार पांच श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
संभल के ऐचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव कुतुबपुर सक्ता निवासी ग्रामीण बृहस्पतिवार को टैक्टर ट्रॉली लेकर तिगरी गंगा मेले को जा रहे थे। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर की रफ्तार बहुत अधिक थी। ट्रैक्टर ट्रॉली गजरौला थाना क्षेत्र में सलारपुर के सामने पहुंचा था। इस बीच रफ्तार तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार पुष्पा, गीता, सोविंद्र, मोंटी व रूसी घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया। जहां से पांचों ने खुद को अमरोहा रेफर करा लिया।