फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गंगा पुल से धीमी गति से गुजारी जा रहीं ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

गंगा में आई बाढ़ के कारण गंगा नदी पर बना रेलवे पुल खतरे के निशान से 94 सेंटीमीटर दूर रह गया है। इस कारण पुल से गुजरने वाली ट्रेन स्पीड कम कर 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से सावधानी से गुजारी जा रही है।
विज्ञापन

बिजनौर से गंगा में 154421 क्यूसेक पानी छोड़ दिया जाने के कारण गंगा का जलस्तर 20 सेंटीमीटर बढ़ कर 200.50 मीटर हो गया। पूरा इलाका बाढ़ की चपेट में आ गया है। बाढ़ का पानी ब्रजघाट में गंगा नदी पर बने रेलवे पुल को छूने के लिए आतुर है। गंगा का पुल खतरे के निशान से महज 94 सेंटीमीटर दूर रह गया है। इस कारण पुल से गुजर रहीं ट्रेन स्पीड कम कर सावधानी से गुजारी जा रही हैं। जहां सामान्य दिनों में ट्रेन 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरती थीं, वहीं बाढ़ के कारण महज 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गुजारी जा रही हैं। सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेलपथ) महेंद्र सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि सभी ट्रेन सावधानी (कॉशन) से गुजारी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें