फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: उठक-बैठक लगवाने के आरोप में जेल गए आरोपियों को होटल से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। होटल में डॉ. आंबेडकर की रील बना रहे अनुसूचित जाति के वेटर से मारपीट करने, उठक-बैठक लगवाने और जान से मारने की धमकी देने में जेल गए छह आरोपी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। होटल एंड रेस्टोरेंट के प्रबंधक का कहना है कि कर्मचारियों के कारण उनके प्रतिष्ठान की छवि धूमिल हुई है।
विज्ञापन

मामला हाईवे किनारे स्थित कुंदन रेस्टोरेंट एंड होटल का है। इसमें अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव मुनीमपुर उर्फ बैसपुर निवासी रचित जाटव वेटर हैं। रचित ने होटल में काम करने वाले कंचन शर्मा व उसके साथी सत्यवीर पाल, गौरव यादव, अमित पाल, आशुतोष, ऋतिक यादव के खिलाफ होटल में अभद्रता व मारपीट करने, कमरे में उठक-बैठक लगवाने, जातिसूचक शब्द बोलने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने शनिवार सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
अब इस प्रकरण में प्रतिष्ठान की छवि धूमिल होती देख होटल एंड रेस्टोरेंट ने भी उपरोक्त सभी छह आरोपियों को नौकरी से निकाल दिया है। होटल एंड रेस्टोरेंट प्रबंधक रोहित त्यागी का कहना है कि इस तरह की घटना से प्रतिष्ठान की छवि धूमिल होती है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसलिए सभी आरोपियों को होटल से निकाल दिया गया है।
विज्ञापन

यह है पूरा प्रकरण
गजरौला। वेटर रचित ने बीते बुधवार शाम मोबाइल से इंस्टाग्राम पर डॉ. भीमराव आंबेडकर से संबंधित रील बनाई थी। इसके बाद उसने लोगों से भीम आर्मी की दिल्ली में आयोजित रैली में चलने का आह्वान किया। इसका होटल में काम करने वाले कंचन शर्मा ने विरोध करते हुए बाबा साहब और भीम आर्मी के प्रमुख नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। आरोप है कि कंचन ने जातिसूचक शब्द बोलते हुए कहा कि अनपढ़ लोग ही चंद्रशेखर आजाद की रैलियों में जाते हैं। इसका विरोध करने पर होटल में काम करने वाले कंचन व उसके साथियों ने रचित के साथ मारपीट की। हालांकि आरोपियों ने भी रचित पर भगवान श्रीराम पर कुछ टिप्पणी करने के आरोप लगाए थे, लेकिन पुलिस को इसके कुछ सबूत नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें