अमरोहा। यात्रीगण कृपया ध्यान दें... शीतलहर में रात आने वाली ट्रेनें सुबह और सुबह आने वाली ट्रेनें रात में आ रही है। मंगलवार सुबह दस बजे राज्यरानी एक्सप्रेस को देखकर रेलवे को एनाउंस करना पड़ा कि ये राज्यरानी एक्सप्रेस रात वाली है। मेरठ से लखनऊ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया है। फिलहाल कोहरे को देखते हुए राज्यरानी एक्सप्रेस पांच जनवरी तक निरस्त रहेगी।
लखनऊ से मेरठ को चलने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस (22453) साढ़े तेरह घंटा की देरी से अमरोहा स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन को सोमवार रात 8.35 बजेे अमरोहा पहुंचना था। यह मंगलवार की सुबह दस बजे अमरोहा स्टेशन पहुंची। वहीं, मंगलवार को मेरठ से लखनऊ को जाने वाली (22454) ट्रेन को निरस्त कर दिया गया। इलाहाबाद से सहारनपुर के लिए चलने वाली नौचंदी एक्सप्रेस (14511) साढ़े तीन घंटे की देरी से पहुंची। मंगलवार को 10 ट्रेनें देरी से अमरोहा आई। जिनमें सत्याग्रह एक्सप्रेस, सरयू यमुना एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, अलीगढ़-गजरौला पैसेंजर सहित अन्य ट्रेन शामिल रही।
ये ट्रेनें रही लेट
अलीगढ़-गजरौला पैसेंजर (54391) - 45 मिनट
काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस (14257) - एक घंटा
चंडीगढ़ एक्सप्रेस (15012) - पौने दो घंटा
सरयू यमुना एक्सप्रेस (14650) - दो घंटा
सत्याग्रह एक्सप्रेस (15273) - दो घंटा
नजीबाबाद-मुरादाबाद पैसेंजर (54396) - दो घंटा
लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (15011) - सवा तीन घंटा
राज्यरानी एक्सप्रेस (22454) - पांच घंटा
राज्यरानी एक्सप्रेस (22453) - साढ़े तेरह घंटा