फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर रेंगे वाहन, रात में भी हाईवे जाम

Sat, 16 Dec 2017 01:26 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला। 
विज्ञापन
गजरौला में इंद्राचौक पर जाम में फंसे वाहन और फ्लाईओवर निर्माण की वजह से भानपुर फाटक पर लगा जाम।
विज्ञापन
नेशनल हाईवे चौपला पर फ्लाईओवर निर्माण के चलते ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। जिसकी वजह से भानपुर रोड पर दिनभर वाहन रेंग रेंगकर चलते रहे। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं रात में भी हाईवे जाम रहा। इससे दिल्ली-बरेली राजमार्ग-24 पर राहगीर फंसे रहे।
विज्ञापन

भानपुर रोड पर वाहनों की संख्या अधिक हो जाने से लगातार जाम की स्थिति पैदा हो रही है। गजरौला चौपला से बिजनौर, चांदपुर, हरिद्वार व धनौरा जाने वाले यात्री बसों के लिए भटक रहे हैं। शहर के लोगों को दो सौ मीटर की दूरी का सफर चार किमी में पूरा करना पड़ रहा है। परेशान करने वाली बात यह है कि यह स्थिति 31 दिसंबर तक बनी रहेगी। अच्छी खबर यह है कि नेेशनल हाईवे चौपला पर फ्लाईओवर निर्माण का कार्य अब तेजी से चलने लगा है। इसी वजह से चौपला चौराहा पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया गया है। तब तक के लिए चौपला चौराहा से पहले ही वाहनों को इधर-उधर मोड़कर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने की व्यवस्था की जा रही है।
         वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग पर जुबिलेंट फैक्ट्री के सामने गुरूवार मध्यरात्रि एक ट्रक खराब हो जाने से वहां एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
उधर, सप्ताहांत होने के कारण दिल्ली की दिशा से लौटने वाले वाहनों की संख्या देर शाम बढ़ गई। उसका असर ये हुआ कि हाईवे पर जाम से हालात बिगड़ गई। जुबिलेंट के सामने फ्लाईओवर पर आने-जाने की दिशा में छोटे वाहनों की कतार लग गई। वहीं बसों का भी जमावड़ा लग गया। करीब डेढ़ घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। खबर लिखे जाने लग पुलिस जाम खुलवाने की कोशिश कर रही थी। भानपुर फाटक पर भी लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें